आगरा, अप्रैल 21 -- यातायात पुलिस ने नियम उल्लंघन पर एक बाइक सीज की है। जबकि 110 वाहनों के चालान कर चालकों पर एक लाख 89 हजार रुपये का ऑनलाइन शमन शुल्क अधिरोपित किया गया है। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को वाहन चेकिंग अभियान बिलराम गेट चौराहा, हजारा नहर पुल, नदरई तिराहा एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर चलाया। यातायात प्रभारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक बुलट मोटर साइकिल सीज की गई है।अभियान के दौरान यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना फिटनेस वाहन संचालन, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने, मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना एचएसआरपी वाहन, मालवाहक वाहनों में सवारियां बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग, हूटर, प्रेशर हॉ...