सोनभद्र, जनवरी 19 -- सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में सोमवार को जिले में बाइक चालकों के विपरीत दिशा से वाहन चलाने से दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों को लेकर सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विशेष रूप से मोटरसाइकिल चालकों द्वारा रॉन्ग साइड वाहन संचालन, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त थार एवं सफारी वाहनों द्वारा स्टंटबाजी करने, वाहनों पर अवैध पास, अनधिकृत हूटर एवं सायरन लगे वाहनों की भी गहन जांच की गई। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई। एसपी ने कहा कि यातायात नियमों का पूर्णत: पालन करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके एवं जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.