मऊ, अप्रैल 17 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों से 414 वाहनों को नियमों का उल्लंघन करने पर चालान किया गया। साथ ही साथ यातायात नियमों को लेकर लोगों को जागरुक करते हुए यातायात नियमों का सख्ती के साथ अनुपालन करने की हिदायत दिया गया। वहीं प्रभारी निरीक्षक यातायात श्याम शंकर पाण्डेय के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने भी सघन जन जागरुकता और चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 391 वाहनों का चालान ड्रिंक एंड ड्राइव में और पांच वाहनों को सीज भी किया गया। इस अवसर पर कांस्टेबिल प्रवीण गुप्ता, उमाकांत, सूर्य प्रकाश वर्मा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.