गोंडा, जनवरी 23 -- गोण्डा, संवाददाता। दिन प्रतिदिन सड़क पर बढ़ते हादसे को देखते हुए सरकार द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को सुभाष चंद्र बोस जयंती पर यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन के जिला अध्यक्ष रोहित मिश्रा के अगुवाई में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। शहर के गुरु नानक चौराहा पर सुबह 11 बजे सीओ यातायात विनय कुमार सिंह और टीएसआई जगदंबा गुप्ता ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सड़क पर फर्राटा भर रहे बाइक सवार और चार पहिया वाहन चालकों को यूथ फार्मासिस्ट ने नियम तोड़ने वाले को गुलाब का फूल और पंपलेट देकर यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। सीओ ट्रैफिक विनय कुमार सिंह ने लोगों से सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइव करने की अपील की। महामंत्री राकेश शुक्ला ने बताया कि ...