बस्ती, मार्च 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। महिला पीजी कॉलेज की प्राचार्या प्रो. सुनीता तिवारी के मार्ग दर्शन में चल रहे एनएनएस की सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन छात्राओं की ओर से सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान हेतु जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान चौकी इंचार्ज कहा कि यातायात के नियमों का पालन करके न दुर्घटना से बचा जा सकता है। शिविर में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान विषय पर आयोजित संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य वक्ता प्रभारी निरीक्षक यातायात ने स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह जीवन में अनुशासन जीवन की सफलता हेतु आवश्यक है। उसी तरह यातायात के नियमों का पालन कर हम अपनी ही नहीं अपने परिवार की भी सुरक्षा करते हैं। सड़क दुर्घटनाओं में जो अप्रत्याशित वृद्धि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.