गाजीपुर, जनवरी 7 -- गाजीपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत वेद फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से वेद इंटरनेशनल स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम हुआ। आरटीओ वाराणसी राघवेन्द्र सिंह, एआरटीओ धनबीर यादव और पीटीओ लव कुमार सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान आरटीओ ने रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय, सड़क पर चलते हुए तथा साइकिल एवं दोपहिया वाहन चलाते समय यातायात नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने हेलमेट पहनने, मदिरापान कर वाहन न चलाने, सीट बेल्ट लगाने एवं ओवरस्पीड से बचने की अपील की तथा विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों को भी जागरूक करने का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक पंकज प्रकाश श्रीवास्तव, चेयरमैन अनिल कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य रितेश कुमार मिश्रा, उप-प्रधानाचार्य महेश शुक्ला, पूनम श्रीवास्तव समेत अन्य लोग म...