आजमगढ़, मार्च 16 -- आजमगढ़। राजकीय पॉलीटेक्निक विद्यालय हर्रा की चुंगी परिसर में सोमवार को सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा मित्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के 30 युवा वालंटियर्स का चयन किया गया। उन्हें यातायात नियमों के बारे में आम लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम जिले में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार एवं युवा मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जा रहा है। इसके तहत पांच दिवसीय सुरक्षा मित्र कार्यक्रम का आयोजन कर वालंटियर्स शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों के बारे में जागरूक करेंगे। प्रशिक्षण के द्वारा जिला युवा अधिकारी संजीव सिंह, यातायात निरीक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.