आगरा, जनवरी 4 -- सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आगरा पुलिस एवं यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी ने यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल प्लाजा पर संयुक्त जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन का महत्व समझाया। हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, यातायात संकेतों के पालन, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और नियमों के उल्लंघन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। घने कोहरे को ध्यान में रखते हुए फॉग लाइट के उपयोग, लेन अनुशासन बनाए रखने, ओवरटेक न करने, इंडिकेटर के सही प्रयोग, चिन्हित स्थानों पर ही वाहन खड़ा करने और आवश्यकता अनुसार हॉर्न के प्रयोग जैसे महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.