कौशाम्बी, जनवरी 28 -- सिराथू कस्बा स्थित उदय श्याम इंटर कॉलेज में बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत कराना, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करना रहा। त्रिवेणी संगम हाइवेज प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में 37वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह एक से 31 जनवरी तक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को एनएचएआई के सेफ्टी मैनेजर अजीत सिंह की उपस्थिति में सेफ्टी ऑफिसर मो. फैयाज आलम एवं अतुल शुक्ल की टीम ने विद्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। चालकों को सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिए गए। कलाकारों ने यह दर्शाया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने से होने वाले सड़क हादसे किस प्रकार पूरे परिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.