हरदोई, जनवरी 29 -- हरदोई। यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने अटल चौक पर गुरुवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को रोककर उन्हें यातायात नियमों के महत्व के बारे में समझाया गया। अभियान में शामिल एनसीसी कैडेट्स ने लोगों से अपील की कि वे हेलमेट अवश्य पहनें, सीट बेल्ट लगाएं, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन न चलाएं। छात्र-छात्राओं ने बताया कि थोड़ी सी सावधानी दुर्घटनाओं को रोक सकती है और कीमती जान बचाई जा सकती है। इस मौके पर यातायात प्रभारी प्रमोद कुमार यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जागरूकता से ही सड़क सुरक्षा संभव है। उन्होंने आमजन से नियमों का पालन करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.