कौशाम्बी, फरवरी 26 -- राजकीय महाविद्यालय सिराथू में गुरुवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो. संजय प्रसाद शर्मा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को केवल जागरूकता, संयम और नियमों के कड़ाई से पालन से ही रोका जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वह स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिवार व समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वह दोपहिया वाहन चलाते समय बीआईएस मानक वाला हेलमेट अवश्य पहनेंगे और पीछे बैठने वाले को भी पहनाएंगे। चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करेंगे, तेज रफ्तार व गलत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.