मेरठ, मार्च 11 -- मवाना शुगर वर्क्स में बुधवार को सेफ्टी वीक का भव्य आयोजन किया गया, जिसका संचालन सहायक महाप्रबंधक सौरभ श्रीवास्तव व वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना एवं प्रशासन प्रमोद बालियान ने किया। मवाना शुगर वर्क्स के यूनिट हेड व मुख्य अतिथि संजय चौधरी ने ध्वजारोहण से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सहायक महाप्रबंधक सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भिन्न- भिन्न प्रतियोगिताओं के साथ सेफ्टी वीक चार मार्च से दस मार्च तक मनाया गया। बुधवार 11 मार्च को समापन हुआ, जिसमे समस्त कर्मचारी बंधु एवं अधिकारियों ने शामिल होकर औद्योगिक सुरक्षा, रोड सुरक्षा के नियमों की जानकारी प्राप्त कर यातायात नियमों के पालन की शपथ ली। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कर्मचारी व अधिकारियों में विजयी प्रतिभागी को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान क...