यातायात नियमों के उल्लंघन पर 6744 वाहनों के ई-चालान किए
नोएडा, मई 21 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। जिले में गुरुवार को यातायात पुलिस ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 6744 वाहनों के ई-चालान किए गए। वहीं, 26 वाहन जब्त किया गया। हेलमेट न लगाने पर 2254 और तेजगति में वाहन चलाने के कारण 532 वाहनों के ई-चालान किए गए। विशेष अभियान के अंतर्गत काली फिल्म और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के चालान किए गए। नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी होने पर 592, गलत नंबर प्लेट के कारण 236, स्टंट करने पर 29, प्रेशर हॉर्न लगाने के कारण 21, मोडिफाइड साइलेंसर लगाने के कारण 11 और काली फिल्म लगाने की वजह से 21 वाहनों के चालान किए गए। सेक्टर 63 में लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया।----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.