नैनीताल, फरवरी 28 -- नैनीताल। वीकेंड के चलते शनिवार को यातायात पुलिस और सीपीयू ने शहर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 लोगों के चालान किए। टीएसआई हरीश फर्त्याल ने बताया कि नो पार्किंग जोन में पार्क वाहन हटाने के साथ, तेज बाइक दौड़ाने वालों, बिना हेलमैट बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...