कौशाम्बी, मई 14 -- पुलिस विभाग ने एक पखवारे से यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बाकायदा अभियान चला रखा है। अमूमन यह नवंबर माह में होता है, लेकिन एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बढ़ते हुए हादसों को देखते हुए इसके लिए मातहत पुलिस अधिकारियों समेत सभी थानाध्यक्षों के अलावा पीकेट प्वाइंट में तैनात पुलिस कर्मियों को वाहनों की जांच करने का निर्देश दिया था। साथ ही हिदायत दी गई थी कि लापरवाह लोगों को कत्तई न बख्शा जाए। इसी का परिणाम था कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले, बिना सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने वाले और बाइक में तीन अथवा इससे अधिक लोगों के बैठने पर वाहन को सीधे सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में शिकंजा कस रखा था। यह पूरी कार्रवाई लोगों की जान व माल की सुरक्षा को लेकर था, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया का परिणाम यह ...