उत्तरकाशी, नवम्बर 20 -- जाम की समस्या से निजात तथा सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पुलिस ने चेकिंग अभियान को जारी रखा है। गत दिवस को पुलिस ने उत्तरकाशी बाजार में 18 तथा नौगांव में 10 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट में कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के दिशा-निर्देशन में यातायात पुलिस टीम ने उत्तरकाशी बाजार क्षेत्र एवं नौगांव बाजार क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन, नो पार्किंग जोन एवं सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने 28 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की। एसपी ने बताया कि बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग करने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, स्टंटबाजी करने आदि यातायात नियमों के उल्लंघन के संबंध में लगातार सूचनाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.