लखीमपुरखीरी, मई 10 -- लखीमपुर। जनपद में सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए 48 घंटे का सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 2,88,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों ने शहर के मुख्य चौराहों एलआरपी, राजापुर और संकटा देवी चौराहा पर घेराबंदी की। जांच के दौरान कुल 203 वाहनों का चालान काटा गया, जिनमें सर्वाधिक कार्रवाई बिना हेलमेट (143) और प्रेशर हॉर्न (17) का प्रयोग करने वालों पर हुई। इसके अलावा तीन सवारी, गलत दिशा में वाहन चलाने और सीटबेल्ट न लगाने वालों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए 7 वाहनों को सीज कर दिया, जिनमें एक बस, एक टाटा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.