फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 1 -- कायमगंज, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए टीएसआई सतेंद्र कुमार ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान पुलिस ने दो अनफिट टेंपो को सीज किया और सरिया लदे लोडरों सहित कुल 15 वाहनों के चालान काटे। टीएसआई ने टीम के साथ क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर घेराबंदी कर वाहनों की जांच की। इस दौरान मानक पूरे न करने वाले और यातायात के लिए खतरा बने दो टेंपो को मौके पर ही सीज कर दिया गया। साथ ही, सड़क पर असुरक्षित तरीके से सरिया लादकर चल रहे दो लोडरों और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 छोटे-बड़े वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।टीएसआई ने बताया कि क्षेत्र की सुरक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.