बस्ती, मार्च 21 -- बस्ती। सीडीओ सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा, जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। सीडीओ ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में संकेतक लगवाए जाएं। आरटीओ ने बताया कि पहली अप्रैल से स्कूली वाहनों का फिटनेस चेक किया जाएगा। स्कूल प्रबंधको को संबंधित पोर्टल पर वाहन फिटनेस से संबंधित समस्त अभिलेखों को अपडेट करना होगा, मानक पूर्ण होने के उपरांत ही वाहन का संचालन किया जाएगा।जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों डाक्टरों की उपलब्धता बनी रहे। आयुषमान कार्ड के पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड अतिशीघ्र बनाया जाए। जननी सुरक्षा की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को नि...