मिर्जापुर, जनवरी 5 -- मिर्जापुर। लालता सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय, अदलहाट में सोमवार को 'सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान' के तहत छात्राओं को शपथ ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों और छात्राओं ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता और कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान समय में सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी और उनका कड़ाई से पालन करना नितांत आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यातायात नियमों के प्रति सजगता अपना कर ही हम समाज में होने वाली बड़ी जन-धन की हानि को रोक सकते हैं। अनुशासन ही सड़क दुर्घटनाओं से बचाव का एकमात्र उपाय है। कार्यक्रम में एनएसएस अधिकारी डॉ. प्रेमलता लाल ने छात्राओं को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने जै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.