गढ़वा, मई 3 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अविनाश राज और आदित्य नायक ने रविवार को आरकेवीएस बीएड कॉलेज परिसर में यातायात जागरुकता अभियान चलाया। उस दौरान संस्थान में कार्यरत ड्राइवरों, शिक्षकों और कर्मियों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। मौके पर सभी ड्राइवरों को सड़क पर सुरक्षित वाहन चलाने और ट्रैफिक सिग्नलों का 100% पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई करने, भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और एमवी एक्ट के कड़े प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया गया। यह भी पढ़ें- यातायात नियमों का पालन चालक सुनिश्चित करें उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से वाहन चलाते समय हेलमेट प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.