सासाराम, फरवरी 23 -- अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। बाजार स्थित चौराहे व थाना परिसर गेट के मुख्य पथ पर बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस द्वारा सड़क पर वाहन चालकों की जांच की गई। जो लोग हेलमेट व सीट बेल्ट तथा अन्य यातायात नियमों का सही तरीके से पालन करते पाए गए, उन्हें गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...