बरेली, सितम्बर 6 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में यातायात नियमों के उल्लंघन और अवैध आवाजाही को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय के सुरक्षा प्रभारी सुधांशु शर्मा ने अपनी टीम के साथ शनिवार को विश्वविद्यालय कैंपस के विभिन्न प्रवेश मार्गों और प्रमुख स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना अनुमति विश्वविद्यालय में प्रवेश करने वालों को रोका गया और उनके प्रवेश का कारण पूछा गया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने व बिना सीट बेल्ट लगाए वाले छात्र-छात्राओं के साथ ही मोटर साइकिल पर तीन सवारी वालों पर सख्ती की गई। वाहनों को रोककर छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने को कहा गया। पहली बार नियमों का उल्लंघन करने वाले छात्र-छात्राओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। सुरक्षा प्रभारी सुधांशु शर्मा ने बताया...