देवरिया, जनवरी 31 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय असना में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र- छात्राओं व शिक्षकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन एवं सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने की शपथ दिलाई गई। जागरुकता कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं, बल्कि यह जीवन रक्षा से जुड़ा सामूहिक दायित्व है। छोटी-सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए सभी को यातायात नियमों के प्रति सजग रहना चाहिए। प्रधानाध्यापक शेलेन्द्र नाथ चौबे ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि मानव जीवन की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने छात्राओं से जिम्मेदार नागरिक बनते हुए सुरक्षित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.