मथुरा, जनवरी 29 -- आरसीए बालिका स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. प्रतिभा व सोनम यादव द्वारा किया गया। सर्वप्रथम मुख्य वक्ता को पटुका ओढ़ाकर उनका स्वागत किया गया। एआरटीओ ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने पर बल दिया। महाविद्यालय प्राचार्या प्रो. अंजुबाला अग्रवाल ने छात्राओं से कहा कि वे न केवल स्वयं यातायात नियमों का पालन करें, बल्कि अपने परिजनों को भी इसके प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम के अंत में एआरटीओ प्रशासन नीतू को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संचालन डा. प्रतिभा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.