पाकुड़, फरवरी 26 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरी परिवहन, यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने होली सहित आगामी त्योहारों के मद्देनज़र पूरे जिले में सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, रैश ड्राइविंग, बिना सीट बेल्ट, शराब पीकर वाहन चलाना (ड्रंक एंड ड्राइव)नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, अनधिकृत एवं बिना कागजात के वाहन, हाई बीम लाइट, प्रेशर हॉर्न, बॉडी अल्टरेशन वाले वाहन पर सख्त कार्रवाई की...