कौशाम्बी, मई 1 -- सैनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय चौराहे पर शुक्रवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। यातायात उपनिरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि इस दौरान नौ चार पहिया वाहनों का चालान किया गया। जबकि, बिना हेलमेट चलने और तीन सवारी बैठाने वाले 31 दोपहिया चालकों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई।पुलिस की इस कार्रवाई से चौराहे पर हड़कंप मच गया और कई वाहन चालक नियमों का पालन करते नजर आए। यातायात टीम में सुभाष पांडेय, दिलीप कुमार और कन्हैया लाल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.