हाजीपुर, जून 29 -- वैशाली जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर विशेष सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान की जानकारी जिलाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं संबंधित प्रवर्तन टीम द्वारा जिले के सभी अनुमंडलों में व्यापक स्तर पर अभियान संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग को निर्देश दिया था कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके आलोक में हाजीपुर,महुआ एवं महनार अनुमंडल के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों,राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों...