मऊ, मई 21 -- मऊ, संवाददाता। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। एक व्यापक चेकिंग अभियान के दौरान 483 वाहनों का चालान किया गया और चार गाड़ियों को जब्त (सीज) किया गया। पुलिस अधीक्षक मऊ, कमलेश बहादुर के निर्देश और यातायात प्रभारी श्याम शंकर पांडेय के नेतृत्व में नगर क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया। इसमें संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विशेष ध्यान दिया गया। जनपद में बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए गुरुवार को पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नगर के विभिन्न चिन्हित स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की गई। यह भी पढ़ें- सघन वाहन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में मचा हड़कंप अचानक हुई चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। यातायात प्र...