यातायात नियमों का उल्लंघन, 569 वाहनों का चालान, चार सीज
मऊ, मई 13 -- मऊ, संवाददाता। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। एक व्यापक चेकिंग अभियान के दौरान 569 वाहनों का चालान किया गया और चार गाड़ियों को जब्त (सीज) किया गया। पुलिस अधीक्षक मऊ, कमलेश बहादुर के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया। इसमें संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विशेष ध्यान दिया गया। अभियान के लिए कुल 38 टीमें गठित की गईं, जिन्होंने जनपद के 48 अलग-अलग स्थानों पर लगभग 1600 संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की। यातायात नियमों का पालन न करने पर 569 वाहनों का विभिन्न धाराओं में चालान किया गया, जबकि चार वाहनों को सीज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान अन्य लोगों को भी यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। साथ ही, वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.