खगडि़या, जून 10 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले में सुगम यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा के प्रति समर्पित यातायात थाना दारोगा नीतू कुमारी को उनके उत्कृष्ट कार्यों और विभाग के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को देखते हुए डीआईजी यातायात पटना, सुशांत कुमार सरोज ने उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया है। वहीं समीक्षा बैठक के दौरान नीतू कुमारी के कार्य निष्पादन की सराहना की गई। आंकड़ों के अनुसार उन्होंने वर्ष 2025 में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से लगभग 63 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। वहीं वर्ष 2026 में भी यह सक्रियता जारी रही और अप्रैल माह तक लगभग 29 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...