देवघर, जनवरी 8 -- देवघर। शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से यातायात थाना पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 61 वाहन चालकों से 1 लाख 47 हजार 700 रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं नो पार्किंग क्षेत्र में खड़ी 27 गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 38 हजार 50 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस संबंध में यातायात थाना प्रभारी संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई एसपी सौरभ के निर्देश पर की गई है। उन्होंने कहा कि शहर में लगातार बढ़ रही ट्रैफिक समस्या, अवैध पार्किंग और यातायात नियमों की अनदेखी को देखते हुए अभियान चलाया गया है, ताकि लोगों में नियमों के प्रति जागरूकता लाई जा सके। यातायात थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.