लखीसराय, दिसम्बर 25 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले के यातायात थाना अध्यक्ष रोहित कुमार ने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले के साथ-साथ पूरे पुलिस महकमे का नाम रोशन किया है। उन्होंने 21 दिसंबर 2025 को छपरा स्थित खेल भवन में आयोजित 16वीं सीनियर मिस्टर बिहार बॉडीबिल्डिंग एंड मेन्स फिजिक चैंपियनशिप 2025 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता न्यू बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन, बिहार के तत्वावधान में आयोजित की गई थी, जो बिहार सरकार द्वारा सोसायटी एक्ट के तहत पंजीकृत है तथा इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन (मुंबई) से संबद्ध है। प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जहां कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच रोहित कुमार ने मास्टर्स कैटेगरी (165 सेमी से कम/अधिक ऊंचाई वर्ग) में शानदार प्रदर्शन करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.