कौशाम्बी, मई 21 -- भीषण गर्मी में यातायात टीम को हीट वेव से बचाने के लिए एसपी ने शानदार पहल की है। यातायात टीम को एसपी ने कैप और चश्मा वितरित किया है, ताकि वे ड्यूटी के दौरान धूप से खुद को सुरक्षित रखें। जिले के सभी प्रमुख चौराहों व बाजारों में सुबह से शाम तक यातायात पुलिस टीम तैनात रहती है। यातायात के सफल संचालन के लिए यातायात टीम इस भीषण गर्मी में सड़क किनारे खड़ी रहती है। लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जहां प्रेरित करती है, वहीं सड़क सुरक्षा को लेकर कार्रवाई भी कर रही है। इस भीषण गर्मी में यातायात टीम को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ चुका था। इसको देखते हुए एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने मंझनपुर कोतवाली में यातायात टीम के सभी कर्मचारियों को सफेद कैप और काला चश्मा वितरित किया। एसपी की इस पहल की या...