कानपुर, फरवरी 5 -- एलेनहाउस पब्लिक स्कूल को सांसद रमेश अवस्थी ने यातायात जागरूकता में बेहतर योगदान के लिए सम्मानित किया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत एलेन हाउस के ट्रांसपोर्ट मैनेजर प्रमोद यादव ने यह सम्मान प्राप्त किया। सांसद ने कहा कि एलेनहाउस स्कूल की बसें संचालन के दौरान सभी मानकों का पालन करते हैं। जीपीएस, फायर सेफ्टी उपकरण, सीसीटीवी कैमरा, फर्स्ट एड बाक्स, गति नियंत्रक आदि प्रमुख हैं। इस मौके पर जिलाधिकारी व डीसीपी ट्रैफिक भी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...