बागेश्वर, जनवरी 29 -- बागेश्वर। पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 24 वाहन चालकों पर कार्रवाई की। जबकि दो वाहनों का कोर्ट चालान किया गया। वहीं एक बाइक पर रेट्रो साइलेंसर होने पर उसे सीज कर दिया। इसके साथ सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और हुड़दंग करने वाले 41 व्यक्तियों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने कहा कि वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें तथा किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस कर्मी या हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.