नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- नई दिल्ली। लॉजिस्टिक एवं परिवहन सेवा कंपनी यातायात कारपोरेशन इंडिया लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये कोष जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास शुरुआती दस्तावेज दाखिल किए हैं। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष मंगलवार को दायर किए गए मसौदा प्रस्ताव डीआरएचपी के मुताबिक, प्रस्तावित आईपीओ में 77 लाख नए शेयर और एक प्रवर्तक की तरफ से 56 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की जाएगी। इस तरह निर्गम का कुल आकार 1.33 करोड़ इक्विटी शेयर तक हो जाता है। निर्गम के तहत नए शेयरों की बिक्री से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कुछ उधार चुकाने, कार्यशील पूंजी की ज़रूरतें पूरा करने और सामान्य कंपनी उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.