बागेश्वर, मार्च 9 -- पुलिस का यातायात नियमों का पालन नहीं करने और बिना सत्यापन वालों के खिलाफ अभियान जारी है। एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश पर थाना-चौकी और यातायात पुलिस ने जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान 97 वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते पकड़े गए। कार्रवाई करते हुए सभी के पुलिस एक्ट में चालान किए गए। वहीं 64 बाहरी लोगों के सत्यापन कर 22 के खिलाफ कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...