यातायात उल्लंघन की सूचना आमलोग भी दे सकेंगे
पटना, मई 25 -- यातायात नियमों के उल्लंघन की सूचना अब आमलोग भी सीधे परिवहन विभाग को देंगे। परिवहन विभाग ने इसको लेकर वाट्सअप नंबर 9153971897 और ई-मेल आईडी commandcontrolecenterbihar@gmail.com जारी किया है। परिवहन विभाग ने कहा है कि वाट्सएप और ई-मेल पर अब कोई भी नागरिक ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाना, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करना सहित अन्य यातायात नियम उल्लंघन से संबंधित फोटो या वीडियो विभाग को भेज सकेंगे। शिकायतों के आधार पर संबंधित वाहन और चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। परिवहन विभाग के सचिव राज कुमार ने कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने के लिए आमजन की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। अब आमजन भी सड़क सुरक्षा के प्रहरी बनकर यातायात नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई में अपन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.