सुल्तानपुर, मार्च 17 -- सुलतानपुर। चोरी हुई बाइक सीज करने और चोर को छोड़ने के मामले में कोर्ट ने यातायात उपनिरीक्षक नरेन्द्र बहादुर सिंह की भ्रामक रिपोर्ट पर नाराजगी जताई है। सीजेएम नवनीत सिंह ने कोतवाल से स्पष्ट रिपोर्ट तलब कर पुलिस अधीक्षक को प्रति भेजने का आदेश भी दिया है। अधिवक्ता अब्बास अहमद खान ने वाहन रिलीज करने की मांग कर कहा कि चालान पत्र के साथ संलग्न व्यक्ति की फोटो वाहन स्वामी की नहीं बल्कि चोर की है। नम्बर प्लेट बदलकर उस पर चोर ने एफबी सीरीज का नम्बर डाला जो अभी तक जारी सीरीज ही नहीं है इसके बावजूद यातायात निरीक्षक ने चोर को छोड़ दिया। बीते साल चार मई को बंधुआ कला थाना क्षेत्र के शाहपुर सरकंडे डीह निवासी आमिल खान ने बाइक चोरी का केस दर्ज कराया था। यातायात निरीक्षक ने चेकिंग में चोर को बाइक के साथ पकड़ा लेकिन बाद में चोर को छो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.