गाज़ियाबाद, अगस्त 5 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को कौशांबी बस डिपो पर बस के रवाना होने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। यात्रियों की पर्याप्त संख्या नहीं जुटने के कारण कई बसें देरी से रवाना हो रही हैं। इससे जल्द हरिद्वार पहुंचने की इच्छा रखने वाले लोग यात्री और कांवड़िए निजी बसों और अन्य वाहनों का सहारा लेने को मजबूर हैं। यात्री 300 रुपये तक अधिक खर्च कर निजी बसों से हरिद्वार के लिए रवाना हो रहे है। कौशांबी डिपो पर हरिद्वार जाने के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन पर्याप्त संख्या नहीं होने के कारण बस को देरी से रवाना किया जा रहा है। इससे यात्रियों को इंतजार करना पढ़ रहा है।इंतजार से बचने और हरिद्वार जल्दी पहुंचे के लिए यात्री निजी बस सेवा चुन रहे है। इससे परिवहन निगम की बसों क...