याचिका समिति ने गढ़वा में 30 मामलों की सुनवाई कर अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
गढ़वा, अगस्त 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा की याचिका समिति ने सोमवार को दौरा कर परिसदन सभागार में जिले के वरीय पदाधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समिति के माननीय सदस्य उदय शंकर सिंह और नागेंद्र महतो सहित अन्य सदस्य बैठक में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान समिति ने विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 30 याचिकाओं पर क्रमवार सुनवाई की। प्रत्येक मामले की वर्तमान स्थिति की जानकारी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से प्राप्त की। समिति ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों एवं लंबित याचिकाओं का शीघ्र, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को समय पर न्याय एवं राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जनता दरबार में डीएम ने 49 परिवादों की सुनवाई, सात दिनों में कार्रवाई का निर्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.