याग्यिका ने जीती सेंट्रल कमांड चेस प्रतियोगिता
अल्मोड़ा, अगस्त 9 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। यहां आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा याग्यिका कुंद्रा ने इंटर-एपीएस सेंट्रल कमांड चेस क्लस्टर- दो चैंपियनशिप (अंडर-14) वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता एपीएस अयोध्या में हुई थी। याग्यिका ने बेहतरीन रणनीति, एकाग्रता, धैर्य और अद्भुत शतरंज कौशल का प्रदर्शन किया। शिक्षक सैम स्मिथ और भूपेंद्र परिहार ने याग्यिका के प्रदर्शन को साराहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.