याकूब कुरैशी की फैक्ट्री में डाका डालने वालों का सुराग नहीं
मेरठ, सितम्बर 7 -- मेरठ। पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की बंद फैक्ट्री में डकैती डालने वाले आरोपियों का अभी सुराग नहीं लगा है। इस मामले में पुलिस ने डकैती की जगह चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। हाजी याकूब कुरैशी की लोहियानगर के अल्लीपुर में अल फहीम मीटेक्स के सुपरवाइजर मुमताज अहमद ने बताया कि फैक्ट्री 2019 से बंद है। यहां सुरक्षा के लिए दिन व रात में गार्ड तैनात किए गए हैं। सुपरवाइजर मुमताज ने बताया कि शुक्रवार रात बारिश के कारण गार्ड मुख्तार, सलमान और दौलत फैक्ट्री के अंदर थे। रात करीब 10.30 बजे दीवार फांदकर 15-20 बदमाश आए और उन्होंने गार्डों को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। उनके मोबाइल छीन लिए। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद बदमाशों ने फैक्ट्री के दो फ्रीजर की 32 एल्युमिनियम प्लेट, छोटी मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.