औरैया, दिसम्बर 30 -- थाना क्षेत्र के गांव याकूबपुर से सोमवार दोपहर एक ई-रिक्शा चोरी हो गया। बताया गया कि ई-रिक्शा चालक शराब के नशे में वाहन खड़ा कर भूल गया, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोर ई-रिक्शा ले उड़े। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कस्बा बिधूना के भर्थना रोड निवासी कुलदीप गुप्ता पुत्र गोरेलाल गुप्ता सोमवार दोपहर याकूबपुर गांव में ई-रिक्शा लेकर गया था। इसी दौरान वह शराब के नशे में ई-रिक्शा कहीं खड़ा कर भूल गया। काफी देर तक तलाश करने के बाद जब ई-रिक्शा नहीं मिला तो युवक थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पीड़ित का चिकित्सकीय परीक्षण कराया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। थाना पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में ई-र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.