औरैया, फरवरी 20 -- औरैया/याकूबपुर, संवाददाता। बिधूना विधायक रेखा वर्मा ने विधानसभा सत्र के अंतिम दिन अपने क्षेत्र से जुड़े कई विकास कार्यों को सदन में उठाया। उन्होंने याकूबपुर और एरवाकटरा कस्बों को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग दोहराते हुए कहा कि यह प्रस्ताव वर्षों से लंबित है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका है। विधायक रेखा वर्मा ने कहा कि दोनों कस्बों की आबादी और क्षेत्रफल लगातार बढ़ रहा है, जबकि सुविधाएं अभी भी ग्रामीण स्तर की हैं। नगर पंचायत का दर्जा मिलने से सड़क, सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा। उन्होंने सरकार से जल्द कार्रवाई करने की मांग की। विधायक ने क्षेत्र में सड़कों की स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ऊपरी क्षेत्र की प्रमुख सड़क आज तक नहीं बन पाई है, जिससे लोगों को आवागमन में परे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.