कानपुर, मार्च 16 -- रसूलाबाद ,संवाददाता। रविवार को औरैया के याकूबपुर नहर में नहाते समय डूबे युवक का शव रसूलाबाद क्षेत्र के महा पुरवा गांव के निकट नहर से बरामद किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।रसूलाबाद क्षेत्र के महेंद्र नगर गांव भाग 1 निवासी चालीस वर्षीय विदान विश्वास पुत्र विमल सेन अपने साथी विवेक व शेखर के साथ याकूबपुर औरैया गया था। नहर में नहाने के दौरान विदान गहरे पानी में डूब गया था। सूचना पर पहुंची बेला पुलिस ने एसडीआरएफ टीम ने नहर में तलाश शुरू की थी। सोमवार शाम रसूलाबाद क्षेत्र के महा पुरवा ढकपुरवा गांव के निकट नहर में शव पड़ा मिला । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मां अदूरी सेन, पत्नी सुकरीता पुत्रियां अर्पिता, मन्नू व छिया बदहवास ह...