यांत्रिक कारखाना में आधुनिक मरम्मत शेड का हुआ लोकार्पण
गोरखपुर, जून 10 -- गोरखपुर। मुख्य कारखाना प्रबन्धक डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बुधवार को यांत्रिक कारखाना में नवनिर्मित साइकिल, मोटर साइकिल एवं कार पार्किंग स्टैंड तथा मोटर सेक्शन में नवनिर्मित आधुनिक मरम्मत शेड का लोकार्पण किया। यह पार्किंग स्टैंड कर्मचारियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित की गई है। इस अवसर पर उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/रिपेयर सत्येन्द्र कुमार वर्मा, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/कार्य अनुज मिश्र, वरिष्ठ अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्य कारखाना प्रबन्धक डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि किसी भी संगठन की प्रगति उसके कर्मचारियों के कल्याण एवं कार्यस्थल पर उपलब्ध सुविधाओं पर निर्भर करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.