यह UP नहीं, झारखंड, इतनी हिम्मत नहीं होनी चाहिए; गरबा पंडाल के किस वीडियो पर भड़के मंत्री इरफान अंसारी
रांची, अक्टूबर 17 -- झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री इरफान अंसारी जमशेदपुर के गरबा पंडाल में 15 अक्तूबर को हुई एक घटना का वीडियो देख भड़क गए हैं। जिसके बाद उन्होंने कहा है कि यह उत्तर प्रदेश नहीं झारखंड है और यहां पर खुलेआम दादागिरी करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने जिले के एसपी, डीसी और झारखंड पुलिस को 24 घंटे में कठोर कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है, साथ ही सीएम से भी दखल देने का अनुरोध किया। दरअसल अंसारी का यह गुस्सा उस वीडियो को लेकर फूटा है, जिसमें शहर के एक गरबा पंडाल में हिंदू संगठन के कुछ युवा, वहां पहुंचे मुस्लिम युवकों को गरबा पंडाल से दूर रहने की हिदायत देते नजर आ रहे हैं। इसी वीडियो को शेयर करते हुए इरफान अंसारी ने लिखा, 'एसपी जमशेदपुर एवं झारखंड पुलिस तत्काल कार्रवाई करे। झारखंड में इस तरह की खुलेआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.