नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अदालत के आदेश पर बेटे की कस्टडी मिलने के बाद बेटे को लेकर रूस फरार होने वाली महिला के रवैये पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। शीर्ष अदालत ने इसे गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार को बच्चे को वापस भारत लाने के लिए समुचित कदम उठाने का आदेश दिया है।

सुप्रीम कोर्ट की कड़ी नाराजगी जस्टिस दीपांकर दत्ता और शील नागू की पीठ ने बच्चे की मां रूसी नागरिक विक्टोरिया बसु के बर्ताव पर कड़ी आपत्ति जताई। पीठ ने 'सरकार से कहा बच्चे को वापस लाने के लिए समुचित कदम उठाए, कोर्ट की गरिमा दांव पर लगी है।' जस्टिस दत्ता ने कहा रूसी महिला को इस बात की छूट नहीं दी जा सकती कि वह कोर्ट द्वारा दिखाई गई नरमी का फायदा उठाए। आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बेटे की कस्टडी मिलने के बाद वह नेपाल के रास्...